कला-साहित्य

कजरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सावन में चमके बिजुरिया

कैसे आऊँ मैं तोरे नगरिया

छेड़े मोहे सखियां

छेड़े मोहे भाभी

बैरन हो गयी ननदिया

कैसे आऊँ मैं तोरे नगरिया

मिलने को मोरा भी तड़पे है जियरा

आँखों का कजरा और बालों का गजरा

छम छम,छम छम शोर मचाये पायलिया

कैसे आऊँ मैं तोरे नगरिया

याद कर तुझको मैं तो लजाऊँ

तेरी बातों पर बलिहारी जाऊँ

चिट्ठी,न पाती न कोई खबरिया

कैसे आऊँ मैं तोरे नगरिया।

सावन में बरसे बिजुरिया…

डॉ. रीमा सिन्हा 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button