कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर। जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में बने एनडीए का मतलब था नॉन डेवलेपमेंट एलाइंस क्योंकि पिछले 9 सालों में बीजेपी ने कोई डेवलेपमेंट ऐसा करके नहीं दिखाया है जो नजीर बन सकें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 100 स्मार्ट सीटी का सपना दिखाने वाली सरकार आज एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई है। सीतापुर भी इससे अछूता रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले कार्यकाल से लेकर अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे दिखाया जा सके। शहर के निजी गेस्ट हाउस में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे बीजेपी को फर्जी वोटिंग से रोकना है। हमे वोटिंग मशीन पर लड़ना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से तकरीबन 500 सिपाही (कांग्रेस कार्यकर्ता) बूथ लेवल पर काम करके फर्जी वोटरों की लिस्ट बढ़ने से रोकने का काम अगर करेगा। हम सत्ता से लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि सिपाही का मतलब होता है सेना के मुख्य अंग। इसलिए प्रत्येक विधानसभा से 500 सिपाही अब निरंतर काम शुरू कर दें। जिससे आगामी लोकसभा में हम बीजेपी की फर्जी वोटिंग से लड़ सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमृत योजना में बीजेपी ने इतना बजट दिया है की उतने में कई साल देश चल सकता है।
उन्होंने कहा इस योजना से किसी भी गांव और घर में अमृत टपकता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ नल खोलने पर हवा जरूर आती है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता शमीना शफीक, पूर्व विधायक राकेश राठौर, नकुल दुबे सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे है।




