कला-साहित्य
ओस की बूंदें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ये ओस की बूंदें है या यादें तेरी कोई छान गया है
अन्तर्मन की गहराइयों में,फिर से दस्तक दे गया है
मत पूछो आंखों में अश्क का,समंदर कितना गहरा है
फिर से यादों की लहरों में,कंकड़ कोई फेंक गया है
मेरे दामन ने समेटे है अक्सर,रंजो ग़म के बादल बहुत
आसमां में हवा का झोंका आकर,मुझ पे बरसा गया है
सुबह उठकर निहारती हूं ,आज भी ओस की बूंदों को
पुरानी यादों का मेला देखों,फिर से पलकें भिगो गया है
पकड़ने की कोशिश करती हूं,हर बार ओस की बूंदों को
गीले हाथ के सिवा कुछ नहीं,कभी भी मैंने यहां पाया है
स्वरचित एवं मौलिक
अलका शर्मा, शामली, उत्तर प्रदेश




