कला-साहित्य

बैरन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक बदली मेरे आंगन बरसी,
बरस-बरस कर रीत गई
मैं पगली फिर से भीजी,
मेरी घाघर,चोली, चुनरिया सीज गई।
हर आहट पर सिहरन दौड़ी,
पिया आवन की आस न छोड़ी।
कर-कर श्रृंगार,मनुहार मैं हारी,
पिया क्यों गए सौतन की ड्योढ़ी।
बैरन बन आई ऋतु पावस,
संग न मेरे कोई सखी सहेली।
किसे कहूं क्यों बरसी अखियां,
क्यों बही रुलाई उर की।

बेला विरदी
1382, सेक्टर 18
जगाधरी-हरियाणा
8295863204

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button