फतेहपुर

जिला कारागार में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जेल अधीक्षक मो.अकरम खान के मार्गदर्शनानुसार जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेला में निबंध/वादविवाद/रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष,महिला व किशोर बंदियों ने प्रतिभाग किया। निबंध का विषय”सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” व “स्वतंत्रता संग्राम में फतेहपुर की भूमिका” था।जिसमे करीब 80 बंदियों ने प्रतिभाग किया।
वादविवाद प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण/जल संरक्षण था। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग निबंध में प्रथम श्रवण कुमार,द्वितीय अमित,तृतीय विनय प्रताप,किशोर वर्ग में प्रथम स्थान नीरज कुमार,द्वितीय शिवम सिंह यादव,तृतीय आदर्श सिंह भदौरिया व महिला वर्ग में प्रथम सुमन शुक्ला, द्वितीय पूनम गुप्ता, तृतीय मालती यादव ने प्राप्त किया।
वादविवाद में प्रथम राजेश,द्वितीय गौरव मिश्रा,तृतीय राहुल शुक्ल तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पूनम,द्वितीय कोमल,गुलशन एवं तृतीय अंजली राधिका रही। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पेन,रुमाल इत्यादि प्रदान किया गया। प्रदेश सलाहकार शफ़ीक़ जमा खान व चेयरमैन द्वारा जेल अधीक्षक को माल्यार्पण कर शाल भेंट की गई साथ ही जेलर सुरेश जी को अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस अवसर पर जेलर सुरेश चंद्र,इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सलाहकार शफ़ीक़ जमा खान,वाइस चेयरमैन डॉ0 रजिया सुल्ताना,सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य मोहन ज्योति व आजीवन सदस्य सुरेश श्रीवास्तव,हिमांशु श्रीवास्तव तथा अर्चना सिंह,सीमा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button