हरियाणा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़ : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 433 गरीबों को मकान देने में केंद्र सरकार का योगदान है। साथ ही कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना के साथ सरकार को एमएसपी भी देनी होगी। नूंह हिंसा को लेकर उन्होंने मनोहर लाल पर निशाना साधा और कहा कि वे कहते है कि हर आदमी को सुरक्षा नहीं दी जा सकती है। जब ब्रज मंडल यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी तो इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।




