सहारनपुर

देश में कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन: सुरेन्द्र कपिल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

सहारपुर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष में महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने राजीव गांधी के बारे में पूर्ण विस्तार से बताया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्ति की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने देश को हमेशा उन्नति की और ऊंचाइयों की ओर बुलंदी की ओर बढ़ने के बारे में सोचा कंप्यूटर क्रांति के रचयिता राजीव गांधी बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जो भी उनसे मिलने वह उन्हीं का हो जाता था दुख इस बात का है कि ऐसे व्यक्ति का हमारे बीच से चले जाना हम सब के साथ-साथ देश की भी बहुत बड़ी क्षति हुई है आज वह हमारे बीच होते तो कंप्यूटर क्रांति और भी अधिक इस देश में फैली होती हम ऐसे व्यक्ति को शत-शत नमन करते हैं।
संगोष्ठी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा आज हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर सभी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का हम प्रण प्रतिज्ञा लेते हैं की जो कार्य श्री राजीव जी ने देश के लिए किए हैं युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार कंप्यूटर क्रांति का अधिकार दिया है वह कभी बुलाया नहीं जा सकता ऐसे व्यक्ति को शत-शत नमन करते हैं और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचने का हम प्रण लेते हैं यही है उन्हें के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संगोष की बैठक को किसी सिंह धर्मवीर जैन सुरेंद्र मनिनवाल नीरज कपिल मनीष त्यागी अनुज शर्मा मनीष सहगल ने भी संबोधित किया और कहा कि आज ऐसे महान व्यक्ति का हम जन्म दिन मान रहे हैं जिन्होंने देश को हमेशा आगे बढ़ने का काम किया है बैठक में मुख्य रूप से पीसीसी नरेंद्र शर्मा धर्मपाल जोशी हरिओम मिश्रा बरकत अंसारी रवि कुमार मनोज बिल्ला श्याम बिहारी शर्मा मोहम्मद यूनुस शाजिया नाज सुरेंद्र गुप्ता भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button