कला-साहित्य
चांद और गुलाब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चांद और गुलाब में कौन सुंदर,
दोनों देखने में अहा सुंदर,
एक लुक-छिपकर आता रातों में
दूजा कलियों से खिल फूल बन
इतराता है बागों में,
एक इत्र बन खुश्बू बिखेरता
दूजा चांदनी से नहा देता रातों में।
चांद और गुलाब में कौन सुंदर,
एक होंठों को छू मुस्कराहट बन जाता,
दूजा नजरों से उतर चेहरे पर खिल जाता।
अब बताओ दोनों में कौन सुंदर,
दोनों मेरे सपनों से नैनों में उतर,
बना देते मेरे नजरिए को और सुंदर ।
तुम अपने प्रेम की महक और चमक से
बना देना मुझे इन दोनों सा सुंदर,
चांद और गुलाब में कौन सुंदर?
— अन्नु प्रिया,
कटिहार , बिहार




