कला-साहित्य

रिश्तों पर रहम रखें।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनमुटाव हो या कोई अन्य अवसर,
रिश्तों पर न हो कोई असर,
यह जिन्दगियां संवार देती है,
खुशियां अपार मिलने की,
शुरुआत यहां से शुरू होने की,
सम्भावना यहां दिखाई देती है,
सकारात्मक बातचीत है एक उपाय,
इसमें कोई संदेह नहीं है कि,
यह है एक सर्वोत्तम से सुलह करने का,
सबसे उत्तम है एक सहाय।
यह जीवन को सार्थक करता है,
सफलता और समृद्धि यहां से,
प्रारंभ में ही केवल मुकरता है,
रिश्तों पर फैसला सुरक्षित रखा जा सकता है,
बातचीत एक सटीक माध्यम बन सकता है,
उत्तम व्यवहार और आचरण इसके प्रकार है,
उन्नति और प्रगति का यह सर्वोत्तम आधार है,
बेहतरीन उपलब्धि पाने में,
इसके बहुत सुंदर संस्कार है,
आत्मिक सुख और शांति का,
यह पवित्र भावनाओं को सहेजने में,
बन जाता मददगार है।
हमें सम्हलकर रहने की जरूरत है,
अहसास और सुकून देने वाली ताकत से,
बराबर गुफ्तगू की बढ़ चुकी अहमियत है।
रिश्तों पर रहमदिली करे,
आत्मिक सुख और शांति की,
बराबर खैरमकदम करें,
आओ हम-सब मिलकर यहां एक,
सुन्दर बाग़बान बनाएं।
खुशियां और सुकून देने वाली बात करते हुए,
खुशियां और आनन्द देने में,
सबसे आगे बढ़ जाएं।

डॉ० अशोक, पटना,बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button