कला-साहित्य

मूल्यांकन..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पता है मुझे

कुछ भी नहीं बदलने वाला

इन “शब्दों” से

आखिर कोरे शब्द ही तो हैं ,

कौन सहेजकर रखेगा इन्हें

किताबों में ..

कौन जांचेगा-पररखेगा इन्हें

इनकी वर्तनियों / मात्राओं को..

कौन करेगा इनका मूल्यांकन ..

डायरी भी कब तक संभाल पाएगी ,

..एक दिन मिट ही जाएंगें

यूं ही !!

फिर सामने देखा

पंक्तिबद्ध चींटियों को ,

बगैर ही किसी प्रतिवाद के

उनका अथाह श्रम

मानों बहुत कुछ कह गया हो मुझसे !!

उनके मौन-एकांत में

मैंने खोज लिए

अपने शब्दों के सारे “अर्थ”

बगैर ही कोई आत्म-विरोध किए हुए !!

उस दिन

मैनें स्वयं का ही मूल्यांकन किया

बखूबी से !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ, उत्तर प्रदेश 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button