कला-साहित्य

ज्ञान का दीप जलाते शिक्षक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ज्ञान का दीप जलाते शिक्षक

हर मुश्किल से पार कराते शिक्षक

प्रथम गुरु होते हैं माता-पिता

जन्म देकर धन्य करते जीवन

जीवन की नींव रखता माता का ज्ञान

सुरक्षा प्रदान करता  पिता का ज्ञान

उसके बाद आता शिक्षक का स्थान

गुरु से बड़ा ना होता कोई भी इंसान

आदर्श की मिसाल होते हैं शिक्षक

बच्चों के जीवन को सवारते है शिक्षक

बच्चों के कोमल मन को डांट प्यार से

पूर्ण परिपक्व बनाते हैं शिक्षक

सभी विषयों का ज्ञान कराते

हमें समाज में जीना सिखाते

अच्छे बुरे का ज्ञान कराते

जीवन क्या है यह सिखलाते

जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते

सत्य असत्य का भेद बतलाते

अंधेरे मन में उजाले की किरण जगाते

शिक्षक ही हमें जीवन जीना सिखाते

नीतू रवि गर्ग

चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button