कैरियर

Chandigarh Police ASI 2023: चंडीगढ़ पुलिस एएसआई का परिणाम जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

Chandigarh Police ASI 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने केंद्रीय वेतन स्तर 05 [ 29,200 – 92,300/-रु] के वेतनमान में ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के परिणाम की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – chandigarhpolice.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

अगला चरण

योग्य उम्मीदवारों को पीई और एमटी राउंड के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लगभग 424 उम्मीदवारों को पीई/एमटी राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई (एग्जीक्यूटिव) के 44 पदों को भरा जाएगा।

इस तरह डाउनलोड करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट – chandigarhpolice.gov.in पर जाएं।

रिक्रूटमेंट—पी/एएसआई—पी/एएसआई की भर्तियां पर जाएं।

“Result of Written Test for recruitment to 44 posts of ASI (Executive)” पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।

रिजल्ट को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button