कला-साहित्य

मैं बूढ़ा दरख़्ता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मैं बूढ़ा दरख़्ता
बीज फिर अंकुर
बचपन मेरा
बढ़ा बढ़ा मैं।
मेरी एक कहानी
बना पौधा भी
मिला साथ मित्रों का
बढ़ता ही गया।
दोपहर के वक्त
छांव मैं देता
क्या था भोजन
पानी प्रकाश हवा।
जाती भी थी धूप
बढ़ा बढ़ा मैं
सर्दी गर्मी बारिश
वो पतझड़।
तपता सूरज
था मैं देता छांव
फूलों की महक
देते मेरे बच्चे भी।
तुम से भी बड़ा
सोचो मैं था
मौसम व जमाना
ओस चांदनी में।
आ जाती संध्या
मैं बढ़ता ही गया
बसंत और बहार
ले गया खुशियां हजार।
नींद में सोया
कहां मेरे कुटुंबी
ओ क्रूर हाथों
क्या बिगाड़ा था हमने।
मैं फूल छाया
नहीं देता हूं अब
अपने कुटुंब और साथियों
साथ खुश रहता था।
था मेरा मेरा परिवार
आते जाते रहे
नभ में तारे भरे
कहां गए सब
है तुझ में दिल मानव
तो कर वृक्षारोपण
तो कर वृक्षारोपण।

पूनम पाठक बदायूँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button