सियासत

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सतना। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताते हुए आज कहा कि उन्होंने कांग्रेस का हमेशा साथ दिया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हमेशा धोखा देने का काम किया है।

श्री यादव ने जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के बरौंधा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। जातीय जनगणना का राग अलापने वाली कांग्रेस ने इस काम को तब क्यों नही किया जब उसकी केंद्र में सरकार थी। श्री यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया, लेकिन वह उन्हे धोखा देती रही। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी लूट की पार्टी बताया। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी संजय सिंह को जिताने की अपील करते हुये उन्होंने कांग्रेस और भाजपा से सावधान रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button