कला-साहित्य
स्त्री

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आवरण से दरवाजे मर्यादा लिए,
झांकती खिड़कियों से जिंदगी को।
वो स्त्री सपनों को चुनने लगी है
दहलीज के पार निकलने लगी है।
नही रुकती है गहनों के बोझ से,
हुनर से अपने निखरने लगी है।
जानती है लड़ना अपवादों से,
अब सुनकर वो बोलने लगी है।
जानती है वो अपनी जिम्मेदारियों को,
जबाब देती जमाने की कमजोरियों को।
अपनी कहानी खुद ही लिखने लगी है,
दहलीज के पार अब निकलने लगी है।
ये वही है जिसे कवि ने अबला लिखा,
अब वो आखों में पानी नहीं लायेगी।
लड़ेगी निरंतर निज अधिकारों के लिए,
क्योंकि अब वो खुद को समझने लगी है।
सृष्टि का आधार संसार का विस्तार है,
स्मित मुस्कान बांटती जिंदगियों को,
ममता का रूप और शक्ति का भंडार है,
नई सोच की दुनिया वो रचने लगी है।
हाँ अब स्त्री खुद ही संभलने लगी है।
स्वरचित एवम मौलिक
कंचन वर्मा
शाहजहाँपुर
उत्तर प्रदेश




