आजमगढ़

श्री राम जन्म भूमि मन्दिर लोकार्पण के अवसर पर हरिकीर्तन करेंगे लोकतंत्र सेनानी – यशवंत सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जहानागंज आजमगढ़। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक और विधान परिषद सदस्य यशवंत  सिंह ने कहा है कि  अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के लोकार्पण के अवसर पर 22 जनवरी को लोकतंत्र सेनानी जहाँ हैं, वहीं हरिकीर्तन करेंगे।

रविवार को चन्द्रशेखर चबूतरा, दारुलसफा, लखनऊ पर हुई लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की  आन लाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के संरक्षक और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि मन्दिर का लोकार्पण का अवसर हर हिंदुस्तानी के लिए गौरव का अवसर है। इस गौरवशाली अवसर को प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है।

उन्होंने कहा कि इस अवसर से जुड़ने का सबसे सरल साधन है हरिकीर्तन। इस जुड़ाव के लिए 22 जनवरी को सुबह से हर ओठ पर केवल एक स्वर गूंजे, हरे रामा, हरे रामा, रामा, रामा, हरे हरे। यह स्वर कम से कम लोकार्पण तक अवश्य गूंजे, हो सके तो पूरा दिन।

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने इस आन लाइन बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि सेनानी इस हरिकीर्तन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। बैठक का संचालन समिति के संयोजक धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने की।

आन लाइन बैठक में लोकतन्त्र सेनानी सर्वश्री एसबी सिंह सुल्तानपर, सहदेव सिंह इटावा, राम प्रकाश अवस्थी सीतापुर,भीम सेन शर्मा अलीगढ़, रविंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर, इंद्रपाल सिंह का मैनपुरी और रामचंद्र यादव कानपुर देहात भी शामिल थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button