कला-साहित्य

मुझमें-तुझमें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मेरी आंखों में पनपा आंसूं

अक्सर ढुलक आता है

तुम्हारी आंखों के कोनों से ,

तभी तो,

मेरे इंतज़ार में शामिल होती हैं

संग-संग

तुम्हारी राह तकती आंखें भी

उतना ही ,

अक्सर पढ़ जाते हो

मेरी परेशानियों को

उतनी ही बेचैनियत से

तुम भी ,

शायद इसीलिए

ये दुनिया गोल बनाई है

ईश्वर ने कि

संग-संग महसूस सकें

एक-दूसरे को

पूरी तन्मयता से,,है न !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ, उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button