कला-साहित्य

कही नही पाती हूँ।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

खोज लेती हूँ।

मैं हर वस्तु को,

रखी हो चाहे कही भी।

छुपी हो चाहे,

घर के किसी भी कोने में ।

तलाशती हूँ उसे,

और ढूंढ़  निकाल  लेती हूँ।

पिन से लेकर फाईलें  तक,

छोटी से लेकर बड़ी तक,

हर वस्तु को खोज लेती हूँ।

घर में,

छत में,

अलमारियो में,

दराजों में,

रसोई में,

और भी न जाने  कहाँ, कहाँ,

पर स्वयं को इस संसार में,

कही नही खोज पाती हूँ।

गरिमा राकेश ‘गर्विता’ 

कोटा,राजस्थान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button