बलिया

सिविल इंजीनियरिंग में 109 वीं रैंक लाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर रवि कुमार गुप्ता का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो /रेवती ( बलिया) : रेवती नगर निवासी राजकुमार गुप्ता के पुत्र रवि कुमार गुप्ता के संघ लोकसेवा आयोग 2023 की परीक्षा में इंजीनियरिंग में पूरे देश में 109 वीं रैंक लाने के बाद मंगलवार को प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों सहित परिजनों द्वारा गाजा बाजा के स्वागत किया गया। रवि कुमार ने बताया कि हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट की परीक्षा रेवती व वाराणसी से करने के पश्चात सन 2021 में धनबाद से आई आई टी में ग्रेजुएशन किया।

सन 2022 में दिल्ली रहते हुए सिविल इंजीनियरिंग सेवा की कोचिंग किया। सन 2023 के संघ लोकसेवा की परीक्षा में पहली बार में सिविल इंजीनियरिंग 109 वीं रैंक लाया। फिलहाल इसी में जो पद प्राप्त होगा ज्वाइन करुंगा। रवि ने इसका श्रेय अपने माता पिता, बड़े पिता शिवजी गुप्ता सहित दोस्तों को दिया है। पिता व्यवसाय करते हैं। परिवार में माता गीता देवी,दो भाई राहुल व राजू तथा दो बहनें प्रियंका व रितिका गुप्ता है। घर पहुंचने पर माता पिता ने मिष्ठान खिला कर खुसी जाहिर की। पूरे मुहल्ले में के लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button