नोएडा

आज रात से दिल्ली में मालवाहक वाहनों की नो एंट्री, कल दोपहर दो बजे रहेगी रोक, गणतंत्र दिवस की परेड को देखते हुए लिया निर्णय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा। 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर आज रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक माल वाहक वाहन नोएडा से दिल्ली की तरफ नहीं जा सकेंगे। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह से माल वाहक वाहनों का प्रवेश बंद हो गया है। जिले में 18 जून 2023 से नो एंट्री का नियम नए सिरे से लागू किया गया था। इसमें कुछ बदलाव कर नो एंट्री के समय में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि इमरजेंसी और आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छोड़कर बाकी सभी तरह के माल वाहक वाहनों का आवाजाही नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेस वे पर बंद रहेगा।
ये व्यवस्था नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे के साथ नोएडा के दिल्ली से एंट्री करने वाले बार्डर रोड जिसमें कालिंदी कुंज, डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-11 झुंड पुरा और हरी दर्शन पुलिस चैकी वाले रास्ते से भी दिल्ली में मॉल वाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यातायात असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button