कन्नौज

तीन महीने से राशन न मिलने की शिकायत की हुई पड़ताल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

– 6 दिनों से शिकायत को दबाए हुए था विभाग, एस डी एम के संज्ञान में आते ही मौके पर दौड़े

अजय दुबे , जलालाबाद ( कन्नौज ) : सरकार के द्वारा मुफ्त राशन की योजना चलाई जा रही है जिसमे प्रत्येक ब्यक्ति को मुफ्त राशन देने का प्रावधान है । सरकार के द्वारा मुहैया कराए जा रहे राशन को कार्डधारकों को नही दिया गया ऐसा मामला पहली बार नही बल्कि कई बार हो चुका है जिसमे राशन न मिलने की बात सामने आई थी।
सूत्रों की माने तो उस समय 85 कुंतल का मामला था जिसे विभाग ने उस कोटेदार से बोल कर राजेन्द्र को बचाया तथा कुछ माह बाद उसे क्लीन चिट देकर दुकान बहाल कर दी गई थी उस समय गुप्ता जी जिला पूर्ति अधिकारी हुआ करते थे ।लेकिन यह कोटेदार भी समझा हुआ है कि तीन महीने के राशन में उसे जब बहुत खर्च करने पड़ेंगे तब एक महीने के डंप राशन की कमाई । यह पूरा विभाग जानता है कि उसके पास राशन नही है वह बेच चुका है लेकिन अब जहाँ दुकान को सम्बद्ध किया जाएगा उस पर दवाव बनाया जाएगा कि स्टॉक रजिस्टर पर पूरा दर्शाया जाए । वाह रे विभाग के मठाधीशों ।जांच करने भी बेचारे तब आये जब एस डी एम सदर को इस मामले की जानकारी हुई तब इन्हें गाँव जाना पड़ा ।
आज का ताजा मामला जलालाबाद से ही है जिसमे राजेन्द्र कुमार की दुकान पर राशन लेने गए कार्डधारकों से कोटेदार राजेन्द्र ने बदसलूकी की और अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर उसे भगा दिया।उसके बाद एक कार्डधारक के द्वारा शिकायत की गई जिसमे मौके पर पहुँचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने लोगो से उनके बारे में पूछा तो सैकड़ों लोग उनके पास पहुँच गए और तीन महीने से राशन न मिलने की बात कही तो उन्होंने सभी के लिखित रूप से बयान दर्ज किए ।मौके पर सैकड़ो लोगो मे बताया कि राशन न देने के बाबजूद अपमानजनक बात करते है और राशन न देने की बात करते है ऐसे में कई लोग एकत्रित होकर सामूहिक बयान दर्ज कराए ।सप्लाई इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button