पीएम मोदी ने लखीसराय सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, कहा, राज्य सरकार पीड़ितों की सहायता में जुटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के लखीसराय में एक सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है। बिहार के लखीसराय में बुधवार तड़के एक ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
घटना लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘बिहार के लखीसराय में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।




