कला-साहित्य
आईना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
देखा जब जब आईना मैंनें
खुद को ही देखा इसमें
देता है वही ये मुझको
जो मैं इसको देती हूँ
मेरे साथ ये रोता है
मेरे साथ ये हँसता है
मेरे दिल में क्या क्या है
चेहरे पर मुझको दिखलाता है
कभी न देता ये धोखा
न छल कभी ये करता है
झूठ कभी न बोले मुझसे
सच कभी नही छुपाता है
ये जग कुछ भी बोले मुझसे
हकीकत ये मुझको बतलाता है
आईने से सच्चा कोई नहीं
अक्स मेरा मुझको दर्शाता है
स्वरचित
अरुणा कुमारी राजपूत ‘राज’
शिक्षिका (हापुड़- उ०प्र०)




