चिकित्सक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लगते तुम हमको यहाँ,जैसे हो भगवान।
नमन् चिकित्सक आपको,तुम हो दयानिधान।।
आए तुम करने भला,ले जग में अवतार।
है अभिनंदन नित्य ही, है तुम से उजियार।।
तुम लड़ते हो रोग से,हे ! करुणा के रूप।
मान चिकित्सक आपका,तुम हो खिलती धूप।।
कोरोना से जूझकर,सिद्ध हुए तुम वीर।
पूजनीय हे ! तात् तुम,हरते सबकी पीर।।
ले सेवा का भाव तुम,करते हो हर काम।
आज चिकित्सक जय करूँ,तुम ऊँचे आयाम।।
दुआ दे रहा आपको,कर्मठता-अवतार।
यह जग पूजे आपको, हे! जगमग संसार।।
योद्धा तुम सबसे प्रबल,तुमसे डरते रोग।
तुम तो जैसे देव हो,योगी का हो योग।।
सेवा में संलग्न हो,दिन देखो ना रात।
फिर भी कुछ आहत करें,नित तुमको हे! तात्।।
बुरा आचरण झेलकर,भी करते हो कर्म।
साथ चिकित्सा शास्त्र ले ,निभा रहे तुम धर्म।
आज चिकित्सिक आपको,पूजे यह संसार।
तुम से ही हमको मिले,जीने के आसार।।
-प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे
प्राचार्य
शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
मंडला,मप्र–481661
(मो.9425484382)




