कला-साहित्यविचार

॥ परलोक ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

छोड़ छाड़ कर घर व परिजन

चले गये ना जाने किस लोक

पहुँच कर अपना पता दे जाना

आश्रय पाया है हे प्रिये जिस लोक

ना आयेगी जब तक तेरी कोई पाती

कैसे जाने खबरिया तेरी और

जल्दी से पाती  भेज देना

चाहे कितना भी दूर हो तेरी परलोक

ना जाने किस लोक में चला गया है तेरी आत्मा

जहाँ से अब तक कोई नहीं आया है लौट

ना जाने किस हाल में होगा तूँ

खोज खबर जानना चाहता हूँ हर रोज

सपनों में भी दरस दे बता जाना

निष्ठुर क्यूँ बन गया मेरे चितचोर

जिस दिन से तूँ छोड़ गया है जग

रो रो कर बुरा हाल हुआ है मोर

भूल गया तुँ अपने परिजन सब को

क्या भूल हुई थी हम सबसे बोल

कितनी जतन से पाला था हमने

कौन सी गलती की सजा दी है तूँ बोल

क्यूं हाेता है अय रब एसा

क्यूँ बनाया है वो तुम ठौर

काश ! कोई ना जाता इस जग से

साथ साथ जीता जीवन भर और ।

उदय किशोर साह

मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार

9546115088

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button