प्लेसमेंट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
” खुशियाँ ही खुशियाँ हो दामन में जिसके क्यों ना ख़ुशी से — “गुनगुनाते हुए राहुल अपना सामान पैक कर रहा था । कॉलेज -कैम्प्स में अच्छी प्लेसमेंट और घर जाने की छुट्टी सोने पे सुहागा ।
” हमें भी याद करना यार? घर जाकर भूल मत जाना” रितु ने उदास लहजे में कहा ।
“अरे नहीं– चलता हूँ ट्रैन का समय हो रहा है। “
घर पहुँचते ही राहुल ने सभी के पाँव छुए ।
संयुक्त -परिवार था भरा-पुरा भाई -बहन दादा -दादी सभी का प्यार और आशीर्वाद मिला ।
आराम कर बेटा फिर बात करते है ? माँ ने कहा ।
राहुल को चैन कंहाँ , मोटरसायकिल उठाकर अपने छोटे से शहर का चक्कर लगा लाया , कभी बचपन उन्ही गलियों में बिता था ।
अचानक राहुल की नजर बगल वाले आटे-और तेल की चक्की पर पड़ी सुरेश चाचा ही तो हैं कितने बूढ़े हो गए हैं।
अभी भी पुरानी वाली चक्की कुछ नहीं ? ।
छोटा सा शहर कुछ लोग गृह-और कुटीर उद्योग लगाकर अपनी जीविका चलाते थे , राहुल देखकर सोच में पड़ गया ।
उसने यांत्रिकी- इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस-मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की थी ।
अपने शहर के लोगों को खुशहाल बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब इन्हें उन्नत तकनीक अच्छी किस्म की मशीन मिले ।
एक अच्छा सा “गुरु ” जो बने सामानों का बाजार में बेचने की व्यवस्था करवा सके । “
नहीँ तो सारे कामगारो के मेहनत
पर “पानी फिर जायेगा”।
अब वह काफी खुश था , मैं अपना पहला “प्लेसमेंट अपने शहर वाले के साथ करूंगा पैसे के साथ “खुशियों ” का भी मैनजमेंट होगा”।
अनीता मिश्रा “सिद्धि” ।
पटना बिहार।




