उत्तर प्रदेशसहारनपुर

जनपद भर में शिक्षा को समर्पित कर बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर का 130वां जन्मदिन मनाया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया (भारतीय बौद्ध महासभा) भारत के तत्वावधान में बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर का 130वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। नवीन नगर स्थित आयोजित समारोह में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया गया। बैठक में बाबा साहेब के विचारों से वीर सिंह बौद्ध ने अवगत कराते हुए उनके दिखाये रास्ते पर चलने का अनुसरण करने का आहवान किया। कार्यक्रम में आईपीआई के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, शिव कुमार गौतम, राममेहर दास जयंत, शेर सिंह, सहीराम बौद्ध, बलजोर सिंह, श्रीमती कुसुमलता जयन्त, राजदुलारी, आदि मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी: देहरादून चैक स्थित बसपा कार्यालय पर डा.अम्बेडकर की 130वीं जयंती अवसर पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी आयोजित की गयी। संगोष्ठी का शुभारंभ डा.अम्बेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर विचार रखते हुए उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे बीच बाबा साहेब नहीं है, उनके अधूरे सपने बसपा संस्थापक मा.काशीराम ने पूरे किये समाज को जगाया उसके बाद बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने सर्वसमाज के हितों के संघर्ष की लडाई लडने के लिए मैदान में हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान, राजेश गुलाटी, नरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कश्यप, जोगेन्द्र कुमार, इसम सिंह, एस.आलम, प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, डा.मेघराज जरावरे, नरेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा जाग्रति फाउंडेशन ट्रस्ट पंजीकृत ,जे,जे, सहारनपुर , उत्तर प्रदेश भारत द्वारा राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 130 वां जन्मदिवस 14 अप्रैल 2021 को शिक्षा को समर्पित होकर मनाया गया। स्वतंत्र भारत में सबको शिक्षा के समान अवसर बाबासाहेब आंबेडकर का अनमोल उपहार है। बाबा साहेब ने कहां थाष्शिक्षा, वह शेरनी का दूध है, जो भी पिएगा, वह दहाड़ेगा। अतः दो रोटी कम खाओ मगर अपने बच्चों को पढ़ाओ। बाबासाहेब आंबेडकर ने शिक्षा के बल पर सदियों से वंचित समुदाय को देश की मुख्यधारा आने का अवसर दिया जिसके फल स्वरुप बाबा साहब अंबेडकर के अनुयाई देश निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा 14 अप्रैल 2021 को  ज्तनेज रंहतजप विनदकंजपवद.वतह ूमइेपजम देश व समाज को समर्पित की। इस वेबसाइट में डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है वेबसाइट में हिंदी के तीन व अंग्रेजी के 3 समाचार पत्र तथा हिंदी व अंग्रेजी की तीन, तीन पत्रिकाएं अपलोड की गई है। वेबसाइट पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिंक भी दिए गए हैं। जिनसे छात्र-छात्राएं लाभ उठा सकते हैं।

प्रसिद्ध बहुत चिंतक डॉ करूंगा करुणा शील राहुल के कर कमलों से वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भंते डॉक्टर करूणा शील राहुल द्वारा समाज को संदेश दिया गया कि डॉ अंबेडकर के शिक्षा के रास्ते पर चलकर ही समाज व देश विश्व में सर्वाेच्च स्थान पा सकता है शिक्षा के बल पर ही डॉक्टर अंबेडकर ने सदियों से शोषित वंचित समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसारित किया तथा हजारों साल की गुलामी से मुक्त किया। भंते डॉक्टर करुणा शील राहुल द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि शिक्षा का आश्य समग्र शिक्षा से हैं जिसमें व्यक्ति कर्मकांड और  अंधविश्वासों से मुक्त होकर मानव मानव से प्रेम करें। शिक्षा मनुवाद को जीवन से समाप्त कर ,समता व बंधुता बढ़ाने वाली होनी चाहिए। समाज के जो लोग मनुवाद की आलोचना करते हैं वास्तव में उनके घरों में मनुवाद जिंदा है तथा ऐसे लोग मनुवाद के पोषक हैं। मनुवाद के कारण ही देश में गैर बराबरी की व्यवस्था रही है। यदि समता ,बंधुता आधारित देश बनाना है तो अपने घरों से मनुवाद समाप्त करना होगा। ट्रस्ट की वेबसाइट के संबंध में विस्तार से जानकारी इंजीनियर श्री मुकेश कुमार के द्वारा दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्री रतिराम गौतम के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने शिक्षित बनो का नारा दिया था, जागृति फाउंडेशन पिछले 8 वर्षों से शिक्षा को मिशन बनाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष जागृति फाउंडेशन ने अपनी वेबसाइट आरंभ की है उन्होंने आव्हान किया कि सभी लोग मिलकर शिक्षा के अभियान को जन अभियान बनाने में अपना पुनीत योगदान करें।

सभा का संचालन इंजीनियर एस पी सिंह के द्वारा किया गया। जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री राजेश कुमार, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, श्रीपाल बौद्ध, श्री सुधीर कुमार, इंजीनियर प्रमोद कुमार डिंगल सहित समाज के अनेकों प्रबुद्ध एवं गणमान्य उपासक एवं उपासिकायें उपस्थित रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button