आलेख

शिवमहिमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सर्वप्रथम आप सभी को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन का महिना यानी भक्ति, गीत ,संगीत, मेहंदी झूले का आनंद बारिश की बूंदों से अठखेलियां करते हुए सखियों के साथ मस्ती करते झूला झूलना कजरी गाना।

मान्यता है कि सावन में भोले नाथ धरती पर विराजित होते हैं। भोले नाथ के अनेकों नाम है, जिनका उल्लेख पुराणों में वर्णित है। प्रत्येक नाम का अलग अलग महत्व है।

शिवजी की पहली पत्नि सती थीं जो अगले जन्म में पार्वती के नाम जानी जाती हैं ।

शिव पुराण में भोले नाथ के छः पुत्रों का वर्णन है। गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा।

भोलेनाथ की वेशभूषा ऐसी है कि हम उसमे प्रत्येक धर्म का प्रतिक चिन्ह देख सकते हैं।

शिवजी के शिष्य से एक ऐसी परंपरा की शुरुआत हुई , जो आगे चलकर शैव, सिद्धनाथ, दिगंबर, और सूफी संप्रदाय में विभक्त हो गई।
शिवजी को भगवान के साथ साथ दानव , राक्षस, असुर, यक्ष, गंधर्व, सभी पूजते हैं।
शिवशंकर रावण को भी वरदान देते हैं और राम को भी।

असुर भस्मासुर और शुक्राचार्य को भी वरदान मिला था।

रुद्राक्ष और त्रिशूल को शिव का चिन्ह साथ ही डमरू और अर्धचंद्र को भी शिवचिन्ह माना जाता है।

शिवजी ने जिस गुफा में पर्वतीजी को अमृत ज्ञान दिए थे, अमरनाथ गुफा के नाम से प्रचलित है। मान्यता है पूरे साल में सिर्फ सावन माह में ही यहां बर्फ से शिवलिंग का स्वयं निर्माण होता है। बर्फानी शिवलिंग बाबा के नाम से जाने जाते हैं। वर्तमान में भी यहां हर साल श्रावण मास में लाखों की संख्या में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।

मान्यता धरती पर जीवन का प्रचार प्रसार शिवजी ने ही किया , इसलिए उन्हें आदिनाथ भी कहा जाता है। आदि का अर्थ प्रारंभ है।
शिवास्त्र का निर्माण उन्होंने ही किया था।
उनके गले में जो नाग है वो वासुकी हैं और शेषनाग उनके बड़े भाई।
जिस तरह जय विजय विष्णु के पाषर्द हैं।रावण, चंद, नंदी, भृंगी, शिवजी के पाषर्द हैं।
ब्रह्मा , विष्णु सभी देवताओं सहित राम और कृष्ण भी शिव भक्त हैं।
भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर शिव से वरदान पाए थे।

शिवजी ने कालकुट नामक विषपान भी किए थे।

शिवलिंग पर जल बेलपत्र चढ़ा कर मंत्र जाप या ध्यान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
शिव के दो हो मंत्र हैं… पहला__ॐ नमः शिवाय और दूसरा_महामृत्युंजय मंत्र । लोग महामृत्युजय मंत्र को अधुरा ही जपते हैं ।पूर्ण मंत्रोचारण से संपूर्ण फलप्रप्ति होती है। पूर्ण मंत्र ये है__

ॐ हों जूं सः, ऊं भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यंवकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारूकमिव बंधनातमृत्योरमुक्षीय मामृतात। स्वाः भुवः भुः ऊं। सहः जूं हों ॐ है।

शिवजी का व्रत और त्योहार सोमवार,प्रदोष और श्रावण मास का शिवव्रत है। सोलह सोमवार व्रत का भी महत्व है। मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि प्रमुख त्योहार है ।

✍️मौलिक स्वरचित
रीता मिश्रा तिवारी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button