दुखी मन धैर्य धरो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अब प्रकृति कहर बाढ के रूप में, कभी करोना के रूप में, सत्ता रूप में,,,अखिर क्यू नही, कही तूफान कही आंधियां, कही महामारी, सरकार परेशान, अखिर किस पर उतारे भडास, इक्का दुक्का घटनाएं घट गयी, तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाओ,
बाढ आयी, मंत्री जी सेवा धर्म निभाने खुद ही, बाढ पीडि़तों के बीच उतर गये, भाई हर पेपर में, चर्चा, हमने भी तारीफ की, भाई मंत्री जी देवता है, गर्व हुआ, पर कुछ देर बाद की वो खुद बाढ में फस गये, मन में अंर्तदंद बैचेनी भी हुई, फिर पता चला उन्हें बचा लिया गया, अब ये बात अलग है, जो प्रशासन उन्हें बचाने में, इतनी मुस्तेदी दिखा रहा था,! उतने समय में वो काफी लोगों को बचा सकता था!
उसके बाद दूसरे मंत्री जी भी पहुंचे, बौखलायी जनता ने भडास उनपर निकाल दिया, इतना तमाशा बनाने की जरूरत थी! क्या, कारोना काल में खूब आपदा आयी, पुलिस वालों ने लाठियां भाॅजी, करोना से ज्यादा लठियों का डर, अब कुछ करोना से राहत हुई तो जनता फिर अपनी रोजी रोटी की तालाश में निकल पडी, और नेता अपनी रोटी सेकने में,
दो साल में जनता ने बुरे दिन देखे पर, पुलिस अब किस पर अपनी लठियाॅ भांजे’ तो छोटे असहाय अपराधियों को निशाना बना रही है, पीठ पीछे जनता मीडिया को बिकाऊ घोषित कर रही है! भैया यहाँ तक आम जनता जिसकी लाठी उसकी भैंस,
जहरीली शराब में जान यदि रुतबे वाले की जाय तो मुद्दा, गरीब की जाय तो, बेवडा, सावन चल रहा हैं, अपराधी पर पुलिस का शिकांजा भी, जो अपराधी सजा काट कर इमानदारी से जी रहे है!
जब कोई मुद्दा उठता है, तो उन्ही को खीच कर फिर से अपराधी बनाने की कोशिश की जाती हैं!
और मीडिया तो कुछ गजब ही ढा रही है! कुछ लोग तो हरदिन एक ही न्यूज़ निकाल रहे हैं, दुनिया में और भी बहुत कुछ घटता है, उसे भी निकालों, चमचा न बनो, सारी दाल आपको ही निकालनी पडेगी, खाने वाले पलट कर देखेंगे भी नही,
रायता फैलाना, उसके बाद फिर समेटना, आम जनता के विचार सुनो, तो अफसोस होगा, कितने पत्रकार स्वाभिमानी है!
किसी लडकी पर तेजाब फेंका जा रहा हैं वो मदद मांग रही है,
नन्ही सी बच्ची का रेप हो रहा है! पर किसी के कान में जू नही रेंग रही, मीडिया होती है, सच्चाई उजागर करने के लिए, न की
सत्ता के मलिको की चापलूसी करने के लिए, जनता तीन भागों में विभाजित है, पहला उच्च स्तर, जिनको छीकं भी आये तो, सीधे एम्स इससे नीचे के हास्पिटल उनकी तौहीन, दूसरा मिडियम, जिसमें हर तरह के लोग समाज सेवक जनप्रतिनिधि, अपराधी, पुलिस,,मीडिया,,,शब्द कम पड जाये, वो कुछ करेगें तो ऊपर वाले दबा देगें, कुछ बुरा करेंगे तो नीचे तबके वाले बद्दुआ देगें,
इन बीच वालों की जिंदगी, बस समझोतें में निकल जाती है!
अब अखिरी पायदान, तीसरा वर्ग, गजब का धैर्य सम्बल, सहनशीलता, सबकुछ झेलने की ताकत, पुलिस का खौफ, गरीबी, आपदा, करोना, नेता चुनाव, जितनी भी आपदाये सब झेलते, कभी कभी मन में विचार आता है, शायद सबको झेलने के लिए ही इनको प्रकृति ने जन्म दिया! चलिये अब, सच लिखना है, तो जल्द ही मिलेगें, बस आज मुस्कान और देश को नाज है अपने उन बच्चों पर जो मेडल के साथ वापस आये, मन पुलकित है, और उनके नाम का आफताब है!! धन्यवाद
श्रीमती रीमा महेंद्र ठाकुर “लेखिका”
रानापुर झाबुआ मध्य प्रदेश भारत



