कला-साहित्य

कोशिश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अपनी कोशिश करते जाओ,

मंज़िल पथ पर बढ़ते जाओ,

हर रोज लोग तुम्हे मारेंगे थप्पड़,

तुम गाल सहला अनवरत आगे बढ़ते जाओ,

परेशानियों का काफिला आता रहेगा,

तुम मुस्कुराहट के सौदागर बन आगे बढ़ते जाओ,

बड़ा गहरा है सपनो का समंदर,

तुम लगा के गोता,

जीत का मोती निकाल लाओ,

गर डर गए मुश्किलों से और छोड़ दोगे रास्ता ,

तो क्या सम्मानित जीवन जी पाओगे,

अरे ! छोड़ो ये डर और आलस का हाथ,

वीरों की भांति कर्मक्षेत्र में उतर जाओ,

जीवन के हर कदम पर मुकाम खड़े करते जाओ।

— इं.निशांत सक्सेना “आहान”

   गाजियाबाद

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button