कला-साहित्य

॥ भ्रातृ प्रेम ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भाई प्रेम की गंगा है भाई प्यार की सागर है

भाई को भाई से प्रेम गागर में ही सागर है

प्रेम बड़ा है इस जग में प्रेम भाई से बनाईये

प्रेम भाई का जब टुटा महाभारत दिखलाईये

भाई के प्रेम में ना है धोखा गाँठ बाँध यकीन करो

भाई कभी ना बनता ठोकर भाई की प्रेम पे विचार करो

सलाह मशविरा भाई का लो धोखा ना मिलता यहाँ

जो भाई का सलाह ना माना सोने का लंका जला

भाई से ना करो जंग भाई को भी समझाईये

प्रेम ना तोड़ो राजनीति में भाई से प्रेम जताईये

कोई काम ना आता है जग में भाई ही है सारथी

गर भाई से प्रेम है आपको भाई ही उठाता है अरथी

सुनना है तो भाई की सुनो ठोकर कबहूँ ना खाईये

भाई जग में विश्वसनीय दोस्त भाई को बतलाईये

अपना ही खून आता है काम जब जग बैरी होता है

भाई ढाल बन जाता है जब प्रेम भाई का मिलता है।

उदय किशोर साह

मो० पो० जयपुर जिला बाँका विहार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button