कला-साहित्य

नारी का विजयपथ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नारी अबला -सबला की गीत नहीं अब गाना है,

विजय पथ पर लक्ष्य तुम्हारा नित बढ़ते जाना है।

परंपराओं का बंधन, झूठे रिवाजों का खंडन है,

पूरब से सूरज देख रहा नया सवेरा आने वाला है,

विजय पथ पर लक्ष्य तुम्हारा नित बढ़ते जाना है।

सदियों की बेड़ी को तुमको स्वयं ही गिराना है,

हे भारत की नारी अधिकारों को चुन लाना है,

विजयपथ पर  लक्ष्य तुम्हारा नित बढ़ते जाना है।

कुत्सित मानसिकता ना देख सकेंगी नवल तेज,

राहों में अंगारे होंगे पर तुमको नहीं घबराना है,

विजय पथ पर लक्ष्य तुम्हारा नित बढ़ते जाना है।

देखो लक्ष्मीबाई का पराक्रम आज भी जिंदा है,

तुमको भी उन जैसा ही आत्म गौरव पाना है,

विजय पथ पर लक्ष्य तुम्हारा नित बढ़ते जाना है।

मत ढूंढो कोई संबल,बहुत बड़ा तुम्हारा आत्म बल,

रच कर नया कीर्तिमान, दुनिया को दिखलाना है,

विजय पथ पर लक्ष्य तुम्हारा नित  बढ़ते जाना है।।

अंजनी द्विवेदी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button