बहराइच

गुमशुदा महिला रंजनी देवी के सम्बन्ध में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइचर। थाना हुजू़रपुर के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2021 को थाना स्थानीय पर आगन्तुक संगमलाल पुत्र पंचम, नि. पचपेड़वा मौजा लौकाही, थाना हुज़ूरपुर, बहराइच द्वारा सूचना दी गयी है कि उसकी पत्नी श्रीमती रंजनी देवी 18 अगस्त 2021 को अचानक घर से रूपया व जे़वर लेकर कहीं चली गयी है।

गुमशुदा श्रीमती रंजनी देवी के हुलिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि उम्र लगभग 18 वर्ष, लाल रंग की साड़ी व ब्लाउज़ तथा पैर में चप्पल पहने हुए है। रंग सांवला, चेहरा गोल चेचक के निशान, बाल काले, ऑख, नाक व कान औसत, इकहरा बदन, कद लगभग 05 फिट। गले में मंगलसूत्र पहने हुए है। उपरोक्त गुमशुदा/पीड़िता श्रीमती रंजनी पत्नी संगल लाल, अपने घर से 18 अगस्त 2021 को रात्रि 01ः00 बजे से गायब है। जॉच अधिकारी/उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध में 21 अगस्त 2021 को सॉय 06ः59 पर बहवाले रपट नं. 34 गुमशुदगी अंकित कर जॉच की जा रही है।

उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि गुमशुदा श्रीमती रंजनी देवी के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर उप निरीक्षक थाना हुजू़रपुर के मो.न. 8052998600, प्रभारी निरीक्षक के मो.न. 6387351944 व पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के मो.न. 9454401371 पर सूचित किया जा सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button