कला-साहित्य
अफसाना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सच्चा है प्यार
मेरा जानोगे कैसे?
झूठा नहीं है मानोगे कैसे?
जो फुर्सत मिले तो
कभी आजमाना,
झूठा नहीं है यह अफसाना।
वादों की कीमत
कब तक निभाओगे?
खुशियों की बारिश
कब तक लूटाओगे?
जो आदत सी हो गई
तो मुझे भुलाना।
झूठा नहीं है यह अफसाना।
सफर में शिकायतें होती रहेंगी,
मिलकर अदायगी करते रहेंगे,
जो नजरें मिले तो
झुकाकर मिलाना।
झूठा नहीं है यह अफसाना।
रिश्तो की हालत थकने लगी है,
इरादों में सिलवटें पड़ने लगी है,
जो यादें बची है उसे दोहराना।
झूठा नहीं है यह अफसाना।
प्रणाली श्रीवास्तव
सहडोल-मध्य प्रदेश




