कला-साहित्य
तब तुम एक कविता लिख लेना !!

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जब सालने लगें तुम्हें
तुम्हारी ही
अबोली पीड़ाएं ,
तब तुम एक कविता लिख लेना !!
जब छले जाओ तुम
अपनों ही से
शब्दों से जीभर कह देना ,
तब तुम एक कविता लिख लेना !!
जब टूटे-बिखरे हों सब पल
आंसूं साथ न देंं पाएं
और रिक्त ह्रदय रोना चाहे ,
तब तुम एक कविता लिख लेना !!
जब न कुछ “कहना-सुनना” हो
अनबन हो चाहे कितनी भी ,
रूठों को समझा देना
तब तुम एक कविता लिख लेना !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
उत्तर प्रदेश , मेरठ



