कला-साहित्य

खामोशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अच्छी लगती है ये खामोशी,
प्यारी लगती है ये खामोशी
कभी सवाल बन सामने खडी
मुस्कुराती है तो कभी
जवाब बन खुद पर इतराती है
कभी बेसुध ख्यालो को
आहट से जगा जाती है
कभी ख्वाब बन अनुभूति
सुखद दे जाती है।
कभी प्यारी बात बता जाती
कभी मन को है बहला जाती
कभी गीत ही कोइ गा जाती
कभी इतना ये तडपा जाती
आसू बन ये छलक जाती कभी,
डर बन डस जाती कभी फिर
सहलाती ये जख्मो को,
पी जाती अन्तरद्व्न्दो को
अनकही ये राज सुना जाती
दिल की हर बात बता जाती,
खामोशी की बात ही क्या
बिन शब्द सब अर्थ सजा जाती।

वन्दना श्रीवास्तव,वरिष्ठ कवयित्री
व शिक्षिका,स्वतंत्र लेखिका व
स्तम्भकार,जौनपुर-उत्तर प्रदेश
9161225525

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button