विदेश

दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े चर्च के संस्थापक का निधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सियोल : दक्षिण कोरिया में सबसे बड़े चर्च के संस्थापक रेवरेंड चो योंग गी का 85 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके द्वारा स्थापित चर्च को देश के युद्ध के बाद ईसाइयत के उत्थान के प्रतीक के रूप में देखा जाता था लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते चर्च की छवि धूमिल हो गई।
चर्च की ओर से जारी एक बयान के अनुसार चो सियोल के ‘योइदो फुल गॉस्पेल’ चर्च में ‘एमेरिटस’ पादरी थे। जुलाई 2020 में मस्तिष्क हेमरेज होने के बाद से उनका इलाज चल रहा था।चर्च ने कहा, “कोरियाई युद्ध के बाद निराश कोरियाई लोगों को उन्होंने उम्मीद प्रदान की थी।” योइदो फुल गॉस्पेल चर्च को विश्व के सबसे बड़े चर्च के रूप में विकसित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button