“माॅं है शीतल छाया”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
(1)–
जिंदगी कड़ी धूप सी,
माॅं है शीतल छाया।
हारने लगी जब भी जीवन में,
दे हौसला जीवन जंग जिताया।
मुश्किल है नामुमकिन नहीं ,
गुढ़ मंत्र बतलाया ।
जिंदगी कड़ी धूप सी,
माॅं है शीतल छाया।
(2)–
संघर्षों से जूझते जूझते
जब भीआंसू आया
हंसी दे अपने लबों की ,
आंखों से आंसू चुराया।
जिंदगी कड़ी धूप सी,
माॅं है शीतल छाया।
(3)–
सही -गलत ,ऊंच-नीच ,
जीवन का पाठ पढ़ाया ।
संस्कारों से सींच कर जीवन,
कर्म पथ पर आगे बढ़ाया।
जिंदगी कड़ी धूप सी,
माॅं है शीतल छाया ।
(4)–
संगमरमर की मूरत तेरी ,
सबसे अलग तेरी काया ।
व्यथित हृदय भले हो तेरा,
मुस्कान अधर पर पाया।
जिंदगी कड़ी धूप सी ,
माॅं है शीतल छाया
(5)—-
मां की ममता के खातिर
ईश्वर भी मनुज रूप में आया
आंचल की छाया के आगे
स्वर्ग को है विसराया।
जिंदगी कड़ी धूप सी ,
मां है शीतल छाया ।
मधुलिका राय, “मल्लिका”
गाजीपुर (उत्तरप्रदेश)




