गाजीपुर
अनियंत्रित ट्रक ने युवती को रौंदा, ग्रामीणो ने लगाया जाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गाजीपुर। थाना नंदगंज के नैसारा गांव निवासी नीलम प्रजापति 19 वर्ष कि आज सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जानकारी के अनुसार नीलम प्रजापति पुत्री दोगुड़ी प्रजापति अपने गांव कुंवरपुर नैसारा से अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने साइकिल से जा रही थी, पीछे से वाराणसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक के धक्के से साइकिल सवार नीलम की नैसारा गांव के पास तत्काल मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना नंदगंज के प्रभारी ने मौका पर पहुंचकर ग्रामीणो को समझा बुझाकर शांति व्यवस्था बहाल कराएं और लगे हुए जाम को समाप्त कराया, दुर्घटना कारित ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।




