कला-साहित्य

परछाई भी लौटती नही

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक दिन में हजार बार

 देखती हूं तस्वीर को तेरी 

कमबख्त एक बार भी 

क्यों बोलती नहीं ।

बैठी है तस्वीर में तू 

इस कदर मेरी जान

 मुस्कुराती तो है तस्वीर 

पर मुंह खोलती नहीं ।

जानती हूं उस लोग से 

कोई वापस आता नहीं ।

कमबख्त याद का क्या करूं 

जो जाती ही नहीं ।

बरसों हो गए तुझे 

मुझसे जुदा हुए ।

आंगन पिता का क्या 

तुझे याद आता नहीं ।

जिस दिन से तू छोड़ कर 

हमको चली गई।

 मां तेरी बोलती नहीं 

गुमसुम सी रहती है ।

क्षण भर को भी तू 

हमसे जुदा ना होती थी ।

कहती थी तेरा आंगन 

कभी नहीं छोडूंगी 

क्या उस लोक से तू 

 सूना आंगन देखती नहीं ।

मां पिता की याद भी क्या

 तुझ को आती नहीं ।

आजा कभी तो एक पल के

 वास्ते बाहों में 

पर तू तो सपनों में भी 

झलक दिखाती नहीं 

चुपचाप पूछ लेते हैं ।

आंसू नैनो के 

उस लोक गई तो

 परछाई भी लौटती नहीं।

गरिमा राकेश गौतम

कोटा राजस्थान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button