कला-साहित्य

आओ दिवाली मनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कुम्हार की मेहनत से बने,
मिट्टी के कण कण से जुड़े।
भावनाओं का रंग बनाने,
सुंदर सपनों के रंग लगे।
आकृति दे कुम्हार उन्हें गढे,
कच्ची मिट्टी के वह पक्के दीये।
घर, गली, मोहल्ला, दुकान सजे,
भांँति भांँति के दीप बने,
जगमग- जगमग ज्योत जले।
धरा का अंधकार हरे,
आओ दीप जलाए हम सब।
कुम्हार की आस पुजाएं,
घर उसका हमसे ही चले।
भाँती भांती के दीए बना,
सुंदर रंगों से उन्हें सजा।
माटी के गणेश लक्ष्मी बना,
सुंदर सुंदर रूप दिखा।
मेहनत दिन-रात करें,
आओ थोड़े दीप खरीदें।
उनके घर भी दिवाली मने।
दीप नहीं मेहनत है उनकी,
आओ कुछ ऐसा करें।
इस दिवाली अपने घर के साथ,
उनके घर भी दीप जले।
कच्ची माटी के है दिए,
पूरे साल यह आस करें।
थोड़ा मीठा थोड़ा फल ले लो,
गर सामर्थ्य हो आज तुम्हारी।
गरीब की झोपड़ी जगमग कर दो,
अपने बच्चों संग उनके बच्चों में
त्योहार का थोड़ा रंग भर दो।
चलो आओ इस दिवाली पर हम,
कुछ कर ले ऐसा प्रण,
रोशन करें जिंदगी उनकी,
खुशियां उनके घर आएंगी।
मिलेंगे बच्चों को संस्कार उत्तम,
परहित की भावना होगी।
इस दिवाली तेरे घर भी,
एक अनोखी दिवाली होगी।
प्यार की भावना जगमग जगमग,
सबके मन भीतर होगी।।

रचनाकार ✍️
मधु अरोरा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button