कला-साहित्य
इश्क़ जादे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
न भाती है, कोई भी क्षय,
तुम्हें जब प्रेम हो जाए।
न मिलता चैन और आराम,
कहीं जब दिल ये खो जाए।
सुना तो है बहुत लेकिन,
न एहसास हो पाया।
कोई मुझसे भी कर ले प्रेम,
मेरी भी नींद खो जाए।
डूब जाते हैं आँखों में,
समंदर लांघ जाते हैं।
सुकूं देतीं है बेचैनी,
अँधेरे जगमगाते हैं।
न जाने कौन सी ताकत
के मालिक इश्क़ज़ादे हैं।
मुझे भी मोम बनना है,
सभी पत्थर बताते हैं।
दीप्ति खुराना
मुरादाबाद-उत्तर प्रदेश




