खाना-खजाना

इस तरह बनाकर खाएं स्वादिष्ट अरहर दाल के पराठे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सर्दियों में आपको पराठे खाने का शौक है, तो आलू, गोभी या पनीर पराठो के अलावा अरहर दाल पराठे भी ट्राई कर सकते हैं। अरहर दाल के पराठे चने की दाल के पराठे जितने ही स्वादिष्ट लगते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं इसलिए ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। अरहर दाल सभी दालों में बेस्ट मानी जाती है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे आप कुछ एक्स्ट्रा नहीं खा पाते. जिससे वजन कर करने में मदद मिलती है। फाइबर होने की वजह से अरहर दाल के पराठे डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।

अरहर की दाल के पराठे बनाने की सामग्री :

2 कप गेहूं का आटा

1 कप अरहर दाल (पकी हुई)

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/4 टीस्पून चाट मसाला

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

अरहर की दाल के पराठे बनाने की विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में आटा, दाल और नमक डालकर आटा गूंथ लें।

गूंदे हुए आटे को 15 मिनट के लिए अलग रख दें।

तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।

एक लोई सूखा आटे में लगाकर इसे पराठे जितना बेल लें।

मीडियम आंच पर तवा रखें।

इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें।

इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें।

तैयार हैं अरहर दाल पराठा। दही या चटनी के साथ सर्व करें।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button