कला-साहित्यविचार
मातृ वंदना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
चरण वन्दना है उस माँ की,
जिसने जन्म दिया है।
धन्य भाग्य ‘विरही’गोदी में,
जिसकी शरण लिया है।
लहू दूध बन रग -रग मेरे,
जीवन, रस भरता है।
आँचल की मधु छाँव,
हमारी रक्षा भी करता है।
भूख-प्यास शीत- घाम भी,
क्या -क्या नहीं किया है?
दिन दौड़ी रातों को जागा,
क्षण -क्षण जान लुटाया।
प्रथम पाठशाला में,
उसने ही अग्यान मिटाया।
मुझे सुलाने खातिर लोरी,
गाकर लोर पिया है।
भींगे में सोकर सूखे में,
हमको सदा सुलाया।
अपने हिस्सेका भी टुकड़ा,
माँ ने हमें खिलाया।
मैं जीऊँ जिसके खातिर,
मेरे लिए जिया है।
वीरेन्द्र कुमार मिश्र ‘विरही’,पूर्व प्राचार्य,
विन्दवलिया,नोनापार,देवरिया-उ0प्र0




