तीर्थाटन

नए साल का दिल्ली के इन मंदिरों में जाकर करें आगाज, मन को मिलेगी शांति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहुत जल्द नए साल का आगाज हो जाएगा, ऐसे में अगर आप मंदिर में जाकर आने वाले साल का वेलकम करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों में जा सकते हैं। ये मंदिर टूरिस्ट को अपनी तरफ काफी अट्रैक्ट करते हैं साथ ही नए साल पर इन मंदिरों की सजावट भी बेहतरीन होती है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के मस्ट विजिट मंदिरों के बारे में।

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर बेहद खूबसूरत है। इस मंदिर में भारतीय संस्कृति और वास्तुकला को खूबसूरती से  बनाया गया है। इसे बनाने में लगभग 5 साल का समय लगा था। यहां आप बोटिंग करते हुए काफी सारे दृश्य कों देख सकते हैं। यहां स्वामीनारायण के उपर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है। अगर आप नए साल पर यहां जाते हैं तो यहां का फाउंटेन लाइट शो जरूर देखें।

बिरला मंदिर

बेहद खूबसूरत इस मंदिर में विदेशी लोग भी जाना खूब पसंद करते हैं। ये जगह हर किसी को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। दिल्ली के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक बिरला मंदिर देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण को समर्पित है।

लोटस टेंपल

दिल्ली का ये सबसे फेमस मंदिर है। इस मंदिर की बनावट कमल के फूल की तरह है। यहां आप शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। यहां किसी तरह की फोटो और मूर्ती नहीं है।

इस्कॉन मंदिर

नए साल पर दिल्ली का सबसे फेमस मंदिर इस्कॉन टेंपल बेहद खूबसूरत लगता है। यहां कृष्म भक्ति देखने लायक होती है। यह दिल्ली के सबसे फेमस मंदिरों में सबसे बड़ा मंदिर है। आप जब इस मंदिर में जा रहे हैं तो यहां का खिचड़ी परशाद जरूर ट्राई करें।

कालकाजी मंदिर

यहां आम दिनों में ही लोगों की भीड़ पहुंचती है। इस मंदिर को काफी  साल पुराना माना जाता है। मानयता है कि मां महाकाली के रूप में यहां प्रकट हुईं थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button