शिक्षकों ने 15 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौपा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अजय दुबे
कन्नौज। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ब्लॉक संसाधन केन्द्र जलालाबाद पर आज जिला अध्यक्ष सुशील यादव व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी लम्बित समस्याओं के विरोध में हाथों में विभिन्न प्रकार के नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर नारेबाजी करते हुये 15 सूत्रीय माँगपत्र का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाए।राज्य में शिक्षामित्रों,शिक्षा कर्मियों,नियोजित शिक्षकों आदि का स्थायीकरण किया जाए।अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण एवँ जिलास्तरीय समायोजन/स्थानान्तरण अतिशीघ्र किये जायें।शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए। पदोन्नति शिक्षकों को पदोन्नति तिथि से 17140 का लाभ दिया जाए। 69 हजार भर्ती के अंतर्गत जनपद में नियुक्ति शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराकर उनके एरियर का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए।पूर्व वर्षों की भांति जी पी एफ की लेखा पर्ची सम्बंधित शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष उपलब्ध करायी जाए।प्रत्येक विद्यालय में एक लिपिक एवँ एक सफाईकर्मी की नियुक्ति की जाए।शिक्षकों का वेतन शासन द्वारा निर्धारित प्रत्येक माह की 5 तारीख तक शिक्षकों के खातों में प्रेषित करदिया जाए।प्रत्येक शिक्षक को राज्य कर्मचारियों की भाँति 30 ई एल प्रदान की जाए।गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी कदापि न लगायी जाए।शिक्षकों के सभी अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र किया जाय।इस अवसर पर अवधनरायन मन्त्री हिमांशु वाजपेयी सैंयुक्त मन्त्री प्रदीप यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष वन्दना सक्सेना महिला उपाध्यक्ष विजय सिंह कोषाध्यक्ष व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामाकांत पाल मन्त्री रामौतार कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सहित शिक्षक दीपक कश्यप, शशिकांत, ताबिश, सुशील,दीपक कुमार, विवेक, शिखा सोनकर, अनुराग गौतम, तसलीम, हेबा,ताहिर अली,रिज़्मा, वसीम,मदारबख्श,विनोद सिंह, नवरतन सिंह, वीरेन्द्र,जसकरन,अवनीशआदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।




