कला-साहित्य

चलना पडे़गा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ये जीवनकाल अजी़ब है,
एक बार दौड़ना पडे़गा।
अपने तकदीर के लिए,
थोडा़ सही चलना पडे़गा।

महफि़ल सजी नही है,
हमें तो सँवारना पडे़गा।
वक्त चाहे खिलाफ़ हो,
प्रयास तो करना पडे़गा।

अरे हार कर क्यों बैठा है,
राहगीर तुझे चलना पडे़गा।
अगर नदी पार करना है तो
मुसाफिर तुझे तैरना पडे़गा।

भूल जा कल क्या हुआ था,
भविष्य में सोचना पडे़गा।
कब,क्यों,कैसे-वैसे मत बोल,
इन शब्दों को छोड़ना पडे़गा।

निराश होकर क्यों रूके हो,
धैर्य से आगे बढ़ना पडे़गा।
इस जमा़ने में कुछ भी कहे,
डेविल तुमको चलना पडे़गा।

रचनाकार
डोमन निषाद डेविल
पता – डुंडा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button