बहराइच

लो.नि.वि. निरीक्षण भवन में आयोजित हुआ महिला जन सुनवाई दिवस

महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला ने की जनसुनवाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच में ‘‘महिला जनसुनवाई दिवस’’ का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न की समीक्षा एवं जनसुनवाई की कार्यवाही की गयी।

महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला द्वारा अनीता देवी, विमल कुमारी, विधावती, अनामिका श्रीवास्तव, सुनीता देवी, कलीमुनजहॉ, केशव कुमारी, जगदीश, फूलजहॉ व सोनी देवी आदि कुल 10 महिलाओं के द्वारा अपनी समस्यायें रखी गयी एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। शिकायतों की सुनवाई करते हुए सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त अवसर पर  महिला कल्याण विभाग द्वारा जनजागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला शक्ति केन्द्र एवं बाल संरक्षण इकाई टीम के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा कन्या सुमगंला व निराश्रित महिला पेन्शन का पंजीकरण भी किया गया।

जन सुनवाई कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती मनोरमा शुक्ला द्वारा वृद्धा आश्रम अमीनपुर नगरौर का भी निरीक्षण किया गया जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एंव अलाव की व्यवस्था उत्तम पायी गयी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाप सेन्टर की टीम उपस्थित रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button