ग्लैमरस दुनिया

‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा का दिखा बोल्ड और सिजलिंग अंदाज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

श्वेता महारा भोजपुरी सिनेमा की उभरती हुई कलाकार हैं। वह अब तक कई भोजपुरी गानों के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। श्वेता महारा के गानों को दर्शकों खूब पसंद भी करते रहे हैं, लेकिन इन दिनों वह कटरीना कैफ के गाने पर अपना शानदार डांस दिखाने को लेकर चर्चा में हैं। श्वेता महारा का इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्वेता महारा बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता अक्षय कुमार की हिट फिल्म सूर्यवंशी के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस करते वक्त श्वेता महारा का बोल्ड और सिजलिंग अंदाज भी देखने को मिल रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री के वीडियो को उनके नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।

वीडियो में श्वेता महारा को ब्लैक साड़ी और स्टाइलिज ब्लाउज में देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह कटरीना कैफ की तरह जोरदार डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज दिखाती हुई नजर आ रहा हैं। वीडियो में श्वेता महारा का काफी अलग दी अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। श्वेता महारा के फैंस उनके डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।

mishra13698 नाम के सोशल मीडिया यूजर ने श्वेता महारा के डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आग लगा दी।’ rajeshguptac ने लिखा, ‘लगता है पानी में आग लगा दोगी क्या खैसारी भैया की हीरोइन।’ sumitadn नाम के यूजर ने लिखा, ‘आप कटरीना से ज्यादा हॉट दिख रहे हो।’ इनके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने श्वेता महारा के वीडियो पर कमेंट कर उनके फीगर की भी तारीफ की है।

बात करें श्वेता महारा के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। श्वेता महारा के नए गाने का नाम गुलाब जल है। इस गाने में वह नीलकमल सिंह के साथ धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं। मस्ती भरे इस गाने नीलकमल सिंह और खुशबु तिवारी केटी ने अपने शानदार आवाज में गाया है। श्वेता महारा का गाना गुलाब जल रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button