मऊ

मौर्या के बाद दारा चौहान के इस्तीफे से क्षेत्र में राजनीतिक पारा तेज।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद के कोपागंज विधानसभा चुनाव के वक्त पर कल्याण मंत्री स्वामीनाथ मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है मौर्य के साथ आधा दर्जन भाजपा विधायकों के साथ स्थानीय क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह के भी भाजपा छोड़े जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तापमान तेज हो गई है हर कोई अपने तरह से चुनाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें और कयासों का दौर जारी है वही लोगों का कहना है कि चुनाव के आखिरी दौर नेताओं ने जाति करण समीकरण साध चुनाव की नैया पार करने के लिए एक दूसरे दलों के दामन थाम रहे हैं लेकिन पूरे 5 बरस सरकार में मलाई काटने वाले नेताओं के ऐन वक्त पर चुनावी पाला बदलने के कोशिश को क्षेत्र की जनता नजरे जमाए हुए हैं । हालांकि लोगों का कहना है कि भाजपा में चुनाव के ऐन वक्त पर जिस तरह भगदड़ की स्थिति बनी हुई है और जिस कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के पार्टी छोड़े जाने जैसी घटनाएं हो रही है उसे भाजपा को तगड़ा झटका माना जा रहा है उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर जहां उनके हौसले बुलंद है वही स्वामी प्रसाद मौर्य या तारा सिंह चौहान जैसे नेताओं के पार्टी छोड़े जाने की खबरों को लेकर गंभीरता नहीं ले रहे हैं उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने धरातल पर काम किया है और गरीब तबके लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया है उसका लाभ भाजपा को एक बार फिर मिलेगी । भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर इन नेताओं ने इस्तीफा दिया है सरकार के कामकाज को लेकर नहीं। कहा कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि दो चार नेताओं के इस्तीफे से पाठ्य पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा पार्टी का जनाधार ही भाजपा को एक बार फिर से सरकार बनाने का मौका देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button